पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 लाइव स्कोर और रिजल्ट

14वें पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरूआत 28 नवंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर 2018 को कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा. 19 दिनों तक चलने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के सभी मैचों के लाइव स्कोर और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप हमारे इस पेज पर देख सकते हैं.